ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# संजय गांधी अस्पताल के सीईओ व तीन डॉक्टरों पर केस

अमेठी : (मानवीय सोच) संजय गांधी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में बेहोश हुई महिला की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने आखिरकार अस्पताल सीईओ व तीन चिकित्सकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। अस्पताल गेट के सामने रविवार की भोर तक प्रदर्शन चला। एसडीएम और सीओ ने तहरीर पर केस दर्ज करने और मांग पत्र को शासन स्तर तक भेजकर मदद कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन घर गए और गांव में अंतिम संस्कार किया।

कोतवाली क्षेत्र मुसाफिरखाना के गांव पांडेय का पुरवा मजरे राम शाहपुर निवासी अनुज शुक्ला की पत्नी दिव्या को 14 सितंबर को पथरी का ऑपरेशन करने के लिए संजय गांधी अस्पताल लाए थे। ऑपरेशन थिएटर के अंदर एनेस्थीसिया लगाने के बाद दिव्या कोमा में चली गई उसके बाद होश नहीं आया। आनन-फानन उसे लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीण शनिवार देर शाम शव लेकर सीधे मुंशीगंज अस्पताल पहुंचे और शव रखकर प्रदर्शन किया।

Scroll to Top