ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सीएम योगी की नाराजगी के बाद डीएम प्रतापगढ़ पर गाज, सात आईएएस का तबादला

लखनऊ : (मानवीय सोच) राज्य सरकार ने रविवार को सात आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया, जिनमें चार जिलों के डीएम शामिल हैं। शनिवार को राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान प्रतापगढ़ के डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री ने लचर कार्यशैली के लिए फटकारा था, जिसके बाद उनको हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। उनके स्थान पर सिद्धार्थनगर के डीएम संजीव रंजन को प्रतापगढ़ भेजा गया है।

इसके अलावा गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल को सिद्धार्थनगर का डीएम बनाया गया है। कासगंज की डीएम हर्षिता माथुर को रायबरेली का डीएम बनाया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग में संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त सुधा वर्मा को कासगंज का डीएम बनाया गया है। रायबरेली की डीएम माला श्रीवास्तव को निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी एवं गोरखपुर के संभागीय खाद्य नियंत्रक अनुज मलिक को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

Scroll to Top