ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# आरएसएस, सरकार व भाजपा की समन्वय बैठक 19 सितंबर को, मुख्यमंत्री योगी भी होंगे शामिल

लखनऊ : (मानवीय सोच) लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा व प्रदेश सरकार और विविध क्षेत्रों की समन्वय बैठक 19 सितंबर को लखनऊ में होगी। बैठक दो चरणों में होगी जिसमें सभी सहयोगी संगठन सरकार के मंत्रियों को जमीनी हकीकत की जानकारी देंगे। बैठक का आयोजन देवा रोड स्थित होटल में किया जाएगा। 

समन्वय बैठक में आरएसएस के सह सर कार्यवाह अरुण कुमार भी शामिल होंगे। वहीं, सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी शामिल हो सकते हैं। पहले चरण की बैठक में सरकार के मंत्री शामिल होंगे। दूसरे चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक होगी। भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी शामिल होंगे।

बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, सहकार भारती, सेवा भारती, शैक्षिक महासंघ सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की विचारधारा वाले अलग-अलग संगठनों में वैचारिक समन्वय स्थापित करना है।

Scroll to Top