ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# एयर बैलून में बैठकर निहार सकेंगे काशी की मनोरम छटा, रोजाना 12 बैलून भरेंगे उड़ान

वाराणसी : (मानवीय सोच) पर्यटक अब टेंट सिटी में रुकने के साथ ही मनोरम छटा को एयर बैलून में बैठकर निहार सकेंगे। इसका बेस डोमरी में बेस बनाया जाना है। गंगा पार रेती पर नवंबर से बैलून उड़ान भरेंगे। इसका खाका पर्यटन विभाग ने तैयार कर लिया है। रोजाना 12 बैलून 100 से अधिक बार उड़ान भरेंगे। इसकी नियंत्रित उड़ान जमीन से करीब 400 से 500 फीट ऊंची रहेगी। खुली उड़ान में एयर बैलून करीब 700 से 800 फीट की ऊंचाई तक जा सकेंगे।

एक बैलून में 20 से 25 लोग बैठ सकेंगे। बैलून की उड़ान के लिए 12 किलोमीटर की परिधि में स्थान चिह्नित किया गया है। उप निदेशक पर्यटन आरके रावत के मुताबिक एयर बैलून का संचालन सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक होगा। इसके टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से बुक किए जा सकेंगे। पर्यटन विभाग के मुताबिक 45 मिनट की उड़ान के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। बैलून की उड़ान और सुरक्षित लैंडिंग के लिए क्रू मेंबर तैनात रहेंगे। 13 देसी विदेशी प्रशिक्षित पायलट एयर बैलून उड़ाएंगे।

Scroll to Top