नई दिल्ली : (मानवीय सोच) कांग्रेस नेता राहुल गांधी समय-समय पर आम लोगों के बीच जाकर उनके साथ वक्त गुजरते हैं. इसी कड़ी में आज (गुरुवार), 21 सितंबर को राहुल गांधी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे और कुलियों से मुलाकात की. इस दौरान राहुल गांधी ने कुलियों की पहचान वाली लाल रंग की शर्ट पहनी और सूटकेस सिर पर रखकर चलते दिखाई दिए. वहीं, राहुल ने कुलियों के बीच बैठकर उनके दिल का हाल भी सुना
इसके फोटो राहुल गांधी ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किए, इसके कैप्शन में राहुल गांधी ने कहा, “काफ़ी समय से मेरे मन में भी इच्छा थी, और उन्होंने भी बहुत प्यार से बुलाया था – और भारत के परिश्रमी भाईयों की इच्छा तो हर हाल में पूरी होनी चाहिए इसके अलावा यूथ कांग्रेस ने भी ट्वीट किया और कहा, “सारी दुनिया का बोझ अपने माथे पर उठाने वालों के दिल का बोझ हल्का करने राहुल गांधी आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे.
