ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का सीएम शिवराज ने किया अनावरण

मध्यप्रदेश : (मानवीय सोच) शिव की नगरी ओंकारेश्वर में गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण संपन्न हो गया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैदिक विद्वानों के साथ अनुष्ठान किया. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज द्वारा एकात्म धाम या अद्वैत लोक की आधारशिला रखी गई. शिवनगरी में शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण के दौरान भव्य नजारा देखने को मिला.  ओंकारेश्वर ॐ नमः शिवाय से गूंज रहा था. देश के अलग अलग राज्यों से बुलाए गए कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी.

सीएम शिवराज ने खंडवा जिले के ओंकारेश्व कार्यक्रम में पहुंच NHDC विश्राम गृह परिसर में पौधारोपण किया. यहां उनका पारम्परिक केरल तरीके से स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन और ॐ नमः शिवाय के गूंज सुनाई दे रही थी. यहां देशभर से साधु संत एकत्र हुए थे. शंकाराचार्य की प्रतिमा के अनावरण के बाद पूरे प्रदेश भक्तिमय हो गया है.

Scroll to Top