ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की रखेंगे आधारशिला

वाराणसी  : (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को काशी दौरे पर जाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, 23 सितंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे. वह दोपहर करीब 1:30 बजे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे और फिर लगभग 3:15 बजे रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे और काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह में भाग लेंगे. इसी के साथ वह कार्यक्रम के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में बने 16 अटल आवासीय विद्यालय का भी उद्घाटन करेंगे.

बता दें कि पीएम मोदी, वाराणसी में जिस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने जा रहे हैं उसे 30.60 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने इसके लिए 121 करोड़ में जमीन ली है. तो वहीं इसके लिए बजट भी निर्धारित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि, स्टेडियम निर्माण पर 330 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इस स्टेडियम में 30,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी और 7 पिच के साथ ही प्रैक्टिस नेट, खेल का मैदान, लाउंज, कॉमेंट्री बॉक्स, प्रेस गैलरी आदि की सुविधाओं से ये लैस होगा.

Scroll to Top