लखनऊ : (मानवीय सोच) वर्ल्ड रोज डे के अवसर पर लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट एवं हील (HEAL) फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से 1 मानस नगर कालोनी, जियामऊ, लखनऊ (लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट) के सभागार में निर्मला पन्त (निदेशिका) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ हमारी मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी नम्रता पाठक के द्वारा किया गया, तत्पश्चात निर्मला पन्त जी ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया तथा संस्थान के चेयरमैन हंसराज जैन ने भी भेंट देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में कैंसर की बीमारी से स्वस्थ हो चुके मरीजों को हमारी मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी नम्रता पाठक के द्वारा फूल एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया एवं उनके द्वारा कैंसर के मरीजों को इस बीमारी के प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहित भी किया, इसके साथ ही साई दीप फाउन्डेशन से शोमा ठाकुर समाज सेवी पूर्णिमा मसीन, स्वयं सिद्धि फाउन्डेशन से गौरी गुप्ता एवं मनु समाज सेवी प्रतिमा त्रिपाठी तथा रीता जैन द्वारा भी मरीजो को भेंट दिया गया।
