(मानवीय सोच) खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच राजनीतिक तनाव अपने चरम पर है. इसी बीच आतंकवादी निज्जर को लेकर नया खुलासा हुआ है. वो भारत में आतंकवादी हमले की प्लानिंग कर रहा था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय खुफिया एजेंसियों के डोजियर से उसके बारे में कई खुलासे हुए हैं. खालिस्तानी निज्जर भारत में हमले की साजिश रचने के लिए पाकिस्तान गया था. यहां तक उसने यहां कई खतरनाक हथियारों की ट्रेनिंग ली थी
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के डोजियर के मुताबिक, निज्जर साल 1980 और 1990 के दशक में KTF के आतंकवादियों के साथ जुड़ा था. इसके साल 2012 में उसकी रिश्ते केटीएफ के मुखिया जगतार सिंह तारा के साथ काफी मजबूत हो गए थे. बता दें कि भारत सरकार ने कनाडा को निज्जर पर डोजियर साल 2018 में सौंपा था. निज्जर 1996 में भारत छोड़कर कनाडा भाग गया था. यहां फिर उसने नशे की लत वाले ड्रग्स के धंधे में शामिल होकर आंतकी गतिविधियों के लिए पैसे जुटाना शुरू कर दिए थे
