(मानवीय सोच) : पीएम मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है. इसके साथ ही अब देश में सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों की कुल संख्या 34 हो गई है. पीएम मोदी ने कहा कि आज शुरू की जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से पूरे भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी में भी काफी सुधार होगा.
उन्होंने कहा कि सरकार मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और यात्रा में आसानी पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रा में लगने वाला समय कम से कम हो. पीएम ने कहा, “यह बुनियादी ढांचागत विकास 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से मेल खाता है और देश अब यही चाहता है.”
बता दें कि 9 ट्रेनें 11 राज्यों जैसे राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में तेज कनेक्टिविटी बेहतर होगा. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाने के समारोह में कहा, “पिछले 9 वर्षों में, पीएम मोदी ने रेलवे सिस्टम को असाधारण रूप से बदल दिया है. आज रेलवे स्टेशन नई सुविधाओं के साथ साफ-सुथरे हैं.”
