(मानवीय सोच) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक सद्भाव के तहत अब गैर हिंदुओं के साथ अपना संपर्क व समन्वय बढ़ाएगा , जिसके तहत आरएसएस सिख, मुस्लिम, ईसाई , बौद्ध और पारसी समेत अन्य धर्म के लोगों के साथ समन्वय बढ़ाए जाने के लिए जोर देगा। जहां एक तरफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक समरसता के तहत दलित और मलिन बस्तियों के बीच पैठ बढ़ाए जाने के संबंध में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहा है , इसी बीच अब ईसाइयों और मुसलमानों को संघ के साथ जोड़े जाने का भी बड़ा फैसला अवध प्रांत व उनके साथ विभागों की टोलियां के साथ बैठक में सर संघचालक मोहन राव भागवत ने लिया है ।
सर संघ चालक मोहनराव भागवत जहां दलित और मलिन बस्तियों के बीच पैठ बढ़ाये जाने व मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और पारसी समेत अन्य धर्म के लोगों के साथ समन्वय बनाए जाने के निर्देश दे रहे हैं, इसी बीच शताब्दी वर्ष तक अवध प्रांत के प्रत्येक गांव में शाखा, साप्ताहिक मिलन और मासिक मंडली बैठक का आयोजन करने पर भी बैठकों पर जोर दे रहे हैं ।
