नई दिल्ली : (मानवीय सोच) बी-टाउन वालों के लिए एक बुरी खबर आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर, राइटर और एक्टर प्रयाग राज का मुंबई में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रयाग राज ने बीते दिन यानी शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया।
I'm truly saddened by the loss of the late Prayag Raj. Working with him on "Hifazat" was a privilege. May his soul rest in peace.?? pic.twitter.com/Al4RP7poFb
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) September 24, 2023
अभिनेता अनिल कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह घोड़े पर बैठे हैं और प्रयाग राज उनके साइड में खड़े हैं। तस्वीर पोस्ट करते हुए अनिल कपूर ने लिखा ‘मैं स्वर्गीय प्रयाग राज के निधन से बहुत दुखी हूं। ‘हिफाजत’ में उनके साथ काम करना सौभाग्य की बात थी। उसकी आत्मा को शांति मिलें’।
