ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता, बोले ब्रजेश पाठक- कांग्रेस व विपक्ष का होगा सफाया

लखनऊ  : (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस एवं विपक्ष का राज्य से सफाया हो जाने का दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को राज्य में कोई गंभीरता से नहीं लेता। प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा मंत्री पाठक ने एक साक्षात्कार में दावा किया कि लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हैं और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बहुत भरोसा है जो निस्संदेह तीसरी बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीट में से कुल 64 सीट जीती थीं, जिनमें दो पर सहयोगी अपना दल (एस) के उम्मीदवार विजयी हुए थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में बसपा को 10 और सपा को पांच सीट पर जीत मिली थी, जबकि रायबरेली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव जीती थीं। बाद में हुए उप चुनावों में भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर संसदीय सीट भी जीत लीं।

Scroll to Top