ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# संजय गांधी चिकित्सालय का निलंबित लाइसेंस बहाल करने के लिए सत्याग्रह शुरू

अमेठी : (मानवीय सोच)  मुंशीगंज स्थित संजय गांधी चिकित्सालय के निलंबित लाइसेंस को बहाल करने की मांग को लेकर सोमवार से सीएमओ कार्यालय पर आंदोलन शुरू किया गया है। अमेठी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ‘आवाज उठाओ अमेठी बचाओ’ के नारे के साथ कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह की अगुवाई में सोमवार से प्रदर्शन शुरू हुआ।

पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल बीते 35-40 वर्षों से चल रहा है। कई सरकारें आई और गई लेकिन किसी ने वैमनस्यता नहीं की। नफरत और ईर्ष्या वश गांधी लगा होने के कारण अस्पताल बंद करना चाहते हो तो बंद कर दीजिए। जबकि गांधी शांति का प्रतीक है। शांति नहीं पसंद है तो अस्पताल बंद करने के साथ ही आप पहले अपनी सरकारी सेवाओं को दुरुस्त कीजिए।

उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता को हम लोग मरने के लिए नहीं छोड़ सकते। आरोप लगाया कि अमेठी के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बदहाल हैं। तत्कालीन सांसद राहुल गांधी ने अमेठी में 200 बेड का अस्पताल दिया है जिसमें मात्र पांच चिकित्सक हैं। जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी सहित में कर्मियों की कमी है।
Scroll to Top