# लखनऊ में बोलीं सुप्रिया श्रीनेत – ऐसा कोई सगा नहीं जिसे बीजेपी ने ठगा नहीं

लखनऊ : (मानवीय सोच) कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। राजधानी में सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि बीजेपी ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं को ठग लिया है। उन्होंने महिलाओं के लिए थाली सजाई और मुंह तक निवाला पहुंचते ही उनसे कहा कि रुक जाओ और अभी इंतजार करो। जिस तरह कानपुर में ठग्गू के लड्डू की पंचलाइन ऐसा कोई सगा नहीं जिसको हमने ठगा नहीं है। उसी टैगलाइन का बीजेपी सरकार इस्तमाल करती है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला आरक्षण बिल पेश किया और हम सब ने मिलकर इस बिल को पास कराया। लेकिन सरकार की 2 शर्तों की वजह से ये बिल जल्द पास नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के मुताबिक यह बिल 2029 तक लागू होगा। वहीं, बीजेपी के मंत्री और सांसदों के मुताबिक 2039 से पहले लागू नहीं होगा।