उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) बिजली हम सबकी बुनियादी जरुरत है ऐसे में इस दौर में बिना बिजली के रह पाना असम्भव सा है. आबादी के मामले में देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश ने विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है, राज्य के जवाहरपुर में 660 MW के नये तापीय पॉवर प्लांट में कई महीनों की कठोर मेहनत के बाद अब उत्पादन शुरू हो गया है. तीन दिनों से 101 MW का उत्पादन हो रहा है और जल्द ही पूर्ण क्षमता पर उत्पादन होने की सम्भावना जताई जा रही है.
उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विद्युत उत्पादन बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास होते दिख रहा है. जिसका परिणाम है कि एटा की जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट की नयी तापीय पॉवर प्लांट में महीनों की कड़ी मेहनत के बाद विद्युत उत्पादन हेतु परीक्षण शुरू किया गया है. विगत तीन दिनों से इस इकाई में 111 मेगावाट की क्षमता तक परीक्षण किया गया है
