लखनऊ : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद ए मिलादुन नबी के मौके पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर यह पर्व मनाया जाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व समाज में शांति और सद्भाव को बढ़ाने के लिए नई प्रेरणा देगा
