ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# जनता दर्शन में सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार में जनता की समस्याओं को दूर कर रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों को उन्होंने भरोसा दिलाया कि, सरकार उनके साथ है और उनको किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, समस्याओं को लेकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगा और जल्द ही समाधान किया जाएगा. इसी के साथ मुख्यमंत्री विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ यथाशीघ्र समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए.

इस मौके पर जनता की समस्याओं को सुनता हुए मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए. बता दें कि जनता दर्शन में सीएम से करीब 200 लोगों ने मुलाकात की और अपनी-अपनी समस्या रखी. अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए. अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया.

Scroll to Top