ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# स्कूली बच्चों को दुधवा में मिलेगा निशुल्क प्रवेश

लखनऊ : (मानवीय सोच) दुधवा नेशनल पार्क की सैर अब जेब पर कम भारी पड़ेगी। पांच साल से छोटे और स्कूली बच्चों के लिए जहां प्रवेश निशुल्क होगा, वहीं व्यस्कों के लिए भी भ्रमण का एक पाली का शुल्क 300 रुपये से घटाकर प्रति व्यक्ति 150 रुपये कर दिया गया है। यह जानकारी दुधवा बाघ संरक्षरण फाउंडेशन की गवर्निंग बॉडी की बैठक के बाद वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने दी।

वहां तक आने के लिए सभी मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। डॉ. सक्सेना ने बताया कि दुधवा में गैंडा परिक्षेत्र में भ्रमण के लिए अतिरिक्त प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 700 के स्थान पर 200 रुपये, सफारी वाहन शुल्क 600 के स्थान पर 200 रुपये, गैंडा परिक्षेत्र के बाहर अधिकतम 2 घंटे की अवधि के लिए प्रति हाथी सवारी शुल्क 2000 रुपये के स्थान पर 500 रुपये, गैंडा परिक्षेत्र के अंदर अधिकतम 2 घंटे के लिए प्रति हाथी सवारी शुल्क 4000 रुपये के स्थान पर 500 रुपेय और बोट सवारी प्रति व्यक्ति शुल्क 250 रुपये के स्थान पर 100 रुपये प्रति घंटा किया गया है।

Scroll to Top