ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# बरेली कॉलेज की छात्रा संजना सिंह को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

बरेली : (मानवीय सोच) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बरेली कॉलेज की छात्रा संजना सिंह को एनएसएस अवार्ड 2021-2022 से सम्मानित किया है। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में संजना ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। एमए की छात्रा संजना सिंह एनएसएस स्वयंसेवक हैं। उन्हें यह पुरस्कार पर्यावरण, स्वच्छता, कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार, सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम समेत अन्य सामाजिक सरोकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला है। 

राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संजना सिंह को बधाई दी है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है कि संजना सिंह द्वारा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। 

बरेली की जन आदर्श कॉलोनी की रहने वाली संजना सिंह के परिवार में खुशी का माहौल है। परिचित और रिश्तेदार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां दे रहे हैं। संजना के पिता स्वतंत्र सिंह अग्निशमन सेवा में कार्यरत हैं। छात्रा को एनएसएस अवार्ड मिलने पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह, कुलसचिव अजय कृष्ण, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

Scroll to Top