बुलंदशहर : (मानवीय सोच) भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकाली धरना शुरू किया है। यह धरना भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरब सिंह के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। किसान कलेक्ट्रेट के अंदर घुसकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पहले ही किसानों ने ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी थी। यह धरना प्रदर्शन ट्यूबवेलों के बिजली बिल माफ करने, मीटर न लगाने और किसानों के बकाया का भुगतान करने की मांग को लेकर किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों का आरोप है कि कई बार प्रदर्शन के बाद भी सरकार समस्या का समाधान नहीं कर रही है।
