बरेली : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरेली रेंज के चारों जिलों में महिला थानेदारों की तैनाती कर दी गई है। बरेली में महिला थाने के अलावा भमोरा में महिला इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। परमेश्वरी ने शुक्रवार शाम को ही वहां कार्यभार संभाल लिया है।
भमोरा थाने की कमान अभी तक इंस्पेक्टर केवी सिंह के हाथ में थी। मेरठ विजिलेंस में ट्रांसफर के बाद उनको रिलीव किया गया है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने अपने कार्यालय की महिला आयोग एवं बाल अधिकार पटल की प्रभारी परमेश्वरी को भमोरा थाने का प्रभारी बनाया है। बरेली के भमोरा थाने में इंस्पेक्टर परमेश्वरी के साथ ही बदायूं के मुजरिया थाने में इंस्पेक्टर रेनू सिंह को तैनात किया गया है। शाहजहांपुर के परौर थाने में सोनी शुक्ला और पीलीभीत के गजरौला थाने में रूपा बिष्ट को जिम्मेदारी मिली है।
