ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# गोरखनाथ मंदिर के आस-पास से हटाई गईं मीट-मछली की दुकानें

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  गोरखपुर जिले में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर गोरखनाथ मंदिर के आस-पास की जगहों पर स्थित करीब आधा दर्जन से अधिक मीट-मछली और बिरयानी की अस्थायी दुकानों को हटवा दिया है. तो वहीं जिला प्रशासन ने कुछ दुकानदारों को 24 घंटे की मोहलत दी है. टीम शनिवार को फिर से अभियान चलाएगी. मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर के आसपास के क्षेत्र में बिरयानी की अस्थायी दुकानें लगने के साथ ही खुले में मीट-मछली काट कर बेचा जा रहे था. लोगों द्वारा इसकी शिकायत किए जाने के बाद ही जिला प्रशासन ने अभियान चलाकर इन दुकानो पर कार्रवाई की है.

क्षेत्रवासियों के मुताबिक, मंदिर परिसर से सटी कई जगहों पर मोहल्लों में सड़क किनारे ठेले पर बिरयानी और खुले में मीट-मछली काट कर बेचा जा रहा था, जिससे उन लोगों का सड़क से आना-जाना दूभर हो गया था, जो लोग वेजिटेरियन हैं और इन सब चीजों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते. इसी के बाद ऐसे लोगों ने जिला प्रशासन से इसकी शिकायत कर दी. इस पर डीएम कृष्णा करूणेश ने शुक्रवार को संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया

Scroll to Top