ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ में शुरू की जाएगी जलक्रीड़ा गतिविधियां

लखनऊ : (मानवीय सोच) राजधानी लखनऊ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक, धार्मिक तथा पुरातात्विक महत्व के कई पर्यटन स्थलों को सजाया एवं संवारा जा रहा है। यहां शहीद पथ के निकट जहां एक ओर शौर्य संग्रहालय का निर्माण शुरू करा दिया गया है। वहीं अगली कड़ी में जल क्रीड़ा गतिविधियों को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए गोमती के किनारे लक्ष्मण पार्क के समीप 10 करोड़ रूपये की लागत से जल क्रीड़ा संबंधित सभी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।

स्वीकृति मिलते ही लखनऊ के पर्यटन में जल क्रीड़ा गतिविधियां भी जुड़ जाएंगी। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि राजधानी में पर्यटकों के लिए विभिन्न आकर्षण के केन्द्र मौजूद हैं। जिसके फलस्वरूप बड़ी संख्या में पर्यटक यहां साल भर आते रहते हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यटक स्थलों के विकास के साथ ही ईको, रूरल, ऐडवेन्चर तथा युवा टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Scroll to Top