ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# किसानों को साधने की तैयारी में भाजपा : योगी सरकार दे सकती है बड़ी सौगात

लखनऊ : (मानवीय सोच) लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा किसानों को साधने में जुट गई है। भाजपा ने गांव परिक्रमा यात्रा के जरिये यूपी के सभी गांवों में पहुंचने की तैयारी की है। वहीं सरकार के स्तर से किसानों की लंबित मांगों को पूरा करने और समस्याओं के समाधान की भी तैयारी है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को किसानों के समर्थन के बिना पूरा नहीं किया जा सकता है। पार्टी की ओर से एक ओर जहां विभिन्न जाति और समुदायों में आधार बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर किसानों के बीच भी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है। इसके लिए प्रत्येक गांव तक गांव परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी।

परिक्रमा यात्रा में किसानों को मोदी सरकार की ओर से किसानों के लिए लागू योजनाओं और उनसे किसानों को मिले लाभ की जानकारी दी जाएगी। किसान सम्मान निधि, एमएसपी पर फसलों की खरीद, यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता, अतिवृष्टि के दौरान किसानों को तुरंत मुआवजा का भुगतान सहित अन्य उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। 

Scroll to Top