यूपी : (मानवीय सोच) माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद भी पुलिस लगातार उसके गुर्गों व करीबियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में उसके गैंग के सक्रिय सदस्य अजय खुराना को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर कभी अतीक के खास रहे बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने अपहरण व रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था. तो वहीं प्रयागराज पुलिस इसी मामले में अतीक के बेटों उमर और अली अहमद की रिमांड पहले ही बनवा चुकी है. बता दें कि इसी मामले में अतीक अहमद के जेल में बंद दोनों बेटों के खिलाफ भी नामजद एफआईआर बिल्डर ने दर्ज कराई है
तो वहीं अजय खुराना के खिलाफ बिल्डर द्वारा अपहरण और रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराए जाने के बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही थी. मालूम हो कि, इस मामले में शहर के खुल्दाबाद थाने में अप्रैल में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. फिलहाल पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी प्रयागराज शहर के कालिंदीपुरम स्थित घर के पास से की है
