देवरिया : (मानवीय सोच) एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में मृतक की बेटी ने दोषियों के एनकाउंटर की मांग की है. मृतक सत्यप्रकाश दुबे की बड़ी बेटी शोभिता ने कहा कि हत्यारों को फांसी दी जाए या फिर उनका एनकाउंटर किया जाए. शोभिता ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से न्याय की अपील की है.
इस बीच सीएम योगी ने गोरखपुर अस्पताल में भर्ती सत्यप्रकाश दुबे के बेटे अनमोल दुबे का हाल जाना उन्होंने अनमोल के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं मृतक सत्यप्रकाश दुबे की बेटी शोभिता की शादी हो चुकी है.
घटना वाले दिन वो ससुराल में थी. ‘आज तक’ से बातचीत में शोभिता ने सीएम योगी से मांग करते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त एक्शन लिया जाए. घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा. जैसे मेरे परिवार को मारा गया वैसे ही दोषियों का एनकाउंटर हो या फिर उनको फांसी की सजा दी जाए
