ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# कॉलेज की मेस में जहरीला खाना खाने से बिगड़ी तबियत, 100 छात्र-छात्राओं को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मध्य प्रदेश  : (मानवीय सोच)  ग्वालियर में स्थित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले करीब 100 छात्र-छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए. जिसके बाद इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. कुछ छात्रों की हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया किया गया है. छात्रों ने बीते मंगलवार (2 अक्टूबर) को संस्थान की मेस में खाना खाया था.

इसी के बाद इनकी तबियत बिगड़नी शुरू हुई और उल्टियां होने के अलावा पेट में दर्द जैसी परेशानी हुई. अस्पताल में इतनी संख्या में एक साथ बीमार छात्रों के पहुंचने अफरा-तफरी मच गई. अस्पताल में बेड खाली न होने के चलते फर्श पर लेटाकर इलाज शुरू किया गया. अस्पताल में एक हजार बेड हैं. अलग-अलग वार्डों में बच्चों को भर्ती किया गया है.

वहीं दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्रों की हालत नाजुक होने पर आईसीयू में एडमिट किया गया है. जानकारी के मुताबिक, ये सभी छात्र मंगलवार को एक साथ मेस में खाना खाने पहुंचे थे. खाना खाने के कुछ घंटों के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई और उल्टी-दस्त, पेट दर्द शुरू हो गया. जानकारी मिलते ही संस्थान के स्टाफ ने आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया.

Scroll to Top