ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# ईडी और आईटी विभाग की चार राज्यों में रेड

दिल्ली : (मानवीय सोच)  नई शराब नीति के कथित घोटाले में ईडी की आप सांसद संजय सिंह पर की गई कार्रवाई के बाद ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की देश के चार राज्यों में छापेमारी चल रही है. जिसमें कई राजनीतिक दलों के नेताओं के आवासों और संस्थानों पर छापा पड़ा है. ईडी ने जहां एक तरफ नगर पालिका भर्ती घोटाला मामले में पश्चिं बंगाल सरकार में मंत्री रथिन घोष के आवास पर छापा डाला है तो वहीं आईटी की टीम ने चेन्नई में DMK सांसद के घर पर रेड डाली है.

इसके अलावा तेलंगाना में BRS और कर्नाटक के शिवमोगा में DCC बैंक के चेयरमैन के आवास पर भी आईटी की टीम जांच करने के लिए पहुंची है. पश्चिम बंगाल के मंत्री के आवास समेत 13 ठिकानों पर ईडी ने एक साथ छापा मारा है. मंत्री रथिन घोष के आवास पर ईडी की टीम मौजूद है और जांच-पड़ताल कर रही है. ये कार्रवाई नगर पालिका भर्ती घोटाले में कथित तौर पर शामिल होने को लेकर की गई है. रथिन घोष के कोलकाता स्थित आवास के अलावा अन्य 13 ठिकानों पर रेड पड़ी है. रथिन घोष मध्यमग्राम सीट से टीएमसी विधायक हैं.

Scroll to Top