उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यूपी पुलिस नया प्रयाेग कर रही है। क्लाउड बेस्ड आर्किटेक्चर डिजायन की मदद से पुलिसकर्मी खास नेटवर्क इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके जरिए 30 मिलियन सेकंड में कॉल कनेक्ट होने के साथ पूरे प्रदेश में पुलिसकर्मियों को एक-साथ संदेश और वीडियो भेजा जा सकेगा।
वहीं हाई रिस्क ऑपरेशन के दौरान केवल एक पुश बटन दबाने से डीजीपी मुख्यालय और शासन के अधिकारी लाइव वीडियो देख सकेंगे। यह नेटवर्क साइबर अटैक से पूरी तरह सुरक्षित भी रहेगा।
यह तकनीक इंटरनेट पर काम करेगी। कई देशों में सेटेलाइट बेस्ड इंटरनेट मुहैया कराया जा रहा है। भारत में भी जल्द यह तकनीक आने वाली है। इसके बाद सेल टॉवर की जरूरत नहीं होगी। सेटेलाइट के माध्यम से पूरा देश इंटरनेट से जुड़ेगा। ऐसे ग्रामीण इलाके, जहां इंटरनेट या सेल टावर की सुविधा नहीं है, वहां से भी आसानी से संपर्क हो सकेगा।
