ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 40 बाई 60 फिट की स्क्रीन में दिखाया जाएगा भारत-पाकिस्तान का लाइव मैच

लखनऊ : (मानवीय सोच)  विश्वकप के आगाज के साथ भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का जोश बढ़ता जा रहा है। गुजरात में होने वाले इस इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए राजधानी के इकाना स्टेडियम में खास इंतजाम किया गया है। यहां पर क्रिकेट प्रेमी न सिर्फ विशाल स्क्रीन पर इस मुकाबले का सजीव प्रसारण देख सकेंगे, साथ ही लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे।

इकाना प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार यहां के इंडोर स्टेडियम में 40 गुणा 60 फीट की विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। दर्शक यहां खिलाड़ियों से चौके-छक्के की मांग करते दिखाई देंगे तो उन्हें प्ले कार्ड सौंपा जाएगा। दर्शको के चेहरे पर देश का झंडा पेंट करने के लिए कलाकार भी मौजूद होंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों की जर्सी भी मिलेगी।

भारत-पाक मैच का सजीव प्रसारण देखने के लिए आने वालों को टिकट लेना होगा। इसकी दर 899 से 1299 रुपये तक है। इंडोर स्टेडियम में 2300 सीटें हैं। यहां तीन स्क्रीन पर मैच दिखाए जाएंगे। भारत के अन्य मैच भी यहां दिखाए जाएंगे।

Scroll to Top