उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ताक पर रखकर उत्तर प्रदेश में किसान खेतों में पराली जलाने में जुटे हैं. खबर सामने आ रही है कि कहीं पर किसान दिन में तो कहीं पर रात में पराली जलाने में जुटे हैं. जबकि वायु प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है. तो दूसरी ओर इस सम्बंध में अधिकारियों का दावा है कि वे पराली न जलाने को लेकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं तो वहीं कौशांबी में पराली जलाने पर एसडीएम ने सम्बंधित किसान पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं.
मामला सिराथू तहसील के सेलरहा पश्चिम गांव से सामने आया है. खबरों के मुताबिक शुक्रवार को किसान खेतों में पराली जला रहे थे. इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दे दी. इसके बाद हरकत में आए अधिकारी ने पराली जलाने वाले किसान के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. इस सम्बंध में सिराथू एसडीएम सौम्या मिश्रा ने बताया कि अगर कोई किसान खेत में पराली जलाता है तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी.
