(मानवीय सोच) : ईडी पिछले कुछ दिनों से लगातार पूरे देश में छापेमारी की कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय ने एक बड़े प्रोडक्शन हाउस पर छापा मारा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस को अंडरवर्ल्ड फाइनेंस कर रहा था. ईडी ने बीते शुक्रवार (6 अक्टूबर) को महादेव बुक ऐप मामले को लेकर कुरैशी प्रोडक्शंस के परिसर और अन्य जगहों पर रेड की.
कुरैशी प्रोडक्शंस को फिल्म बनाने के लिए महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल फाइनेंस कर रहे थे. कुरैशी प्रोडक्शंस इस समय एक बड़ी बॉलीवुड फिल्म बना रहा है, जिसमें एक शीर्ष एक्टर भी है. ये एक बड़े बजट की ऐतिहासिक फिल्म है. जिसे क्षेत्रीय भाषा में बनाया जा रहा है,
बाद में इसको कई अलग-अलग भाषाओं में डब किया जाएगा. ईडी ने शुक्रवार को अंधेरी और अन्य स्थानों पर छापेमारी की. ईडी प्रोडक्शन हाउस को चलाने वाले वसीम कुरैशी और तबस्सुम कुरैशी से पूछताछ कर रही है. उनकी विदेश यात्रा और वित्तीय लेन-देन का विवरण भी खंगाला जा रहा
