सहारनपुर : (मानवीय सोच) नौगजा पीर-कुरड़ी खेड़ा वाया मुजफ्फराबाद सड़क मार्ग से जुड़े 50 से ज्यादा गांवों में बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इस मार्ग पर सुबह शाम जगाधरी तक चलने वाली रोडवेज बस सेवा जहां कोरोना काल से पहले बंद हो गई थी, वहीं पिछले आठ साल से प्राइवेट बसों का संचालन भी रूट पर बंद पड़ा है। ऐसे में ग्रामीणों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए मजबूरी में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
नौगजा पीर से शुरु होने वाला यह सड़क मार्ग पर छजपुरा, तिवाया निवादा, घड़कोली, संभलहेड़ी, बढेड़ी घोघु, रामखेड़ी, सरदाहेड़ी, जीवाला, गदरहेड़ी, माजरी, मुजफ्फराबाद, मुजाहिदपुर, शेखुपुर, जानीपुर, अब्दुल्लापुर, कुरड़ीखेड़ा के बीच से होकर गुजरता है। मुजफ्फराबाद ब्लाॅक मुख्यालय को जोड़ने के साथ ही बेहट और सदर तहसील के गांवों को जिला मुख्यालय से भी यह मार्ग सीधे जोड़ता है।
