ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सीएम योगी ने होम्योपैथिक फार्मासिस्टों को दिया नियुक्ति पत्र

लखनऊ : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हेल्थ टूरिज्म के लिए आयुष के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए हर स्तर पर तैयार होना होगा। हमें आयुष के क्षेत्र में नए-नए शोध करने होंगे। वह मंगलवार को लोक भवन में 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्टों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों के लिए 393 आयुष फार्मासिस्ट मिल रहे हैं।

ये होम्योपैथ की विधा को निरंतर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आयुष क्षेत्र में कैरियर बनाने में लोग संकोच करते हैं। ऐसे में युवाओं को प्रेरित करने की जरूरत है। आयुष से जुड़े हर चिकित्सक अपना संकोच दूर करें। इस दिशा में शोध करें। इस विधा को बढावा दें। इस विधा से जुड़े डॉक्टर ही नहीं पैरा मेडिकल स्टॉफ की भी अहम भूमिका होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पहले आयोग की नियुक्ति में कई साल लग जाते थे। अब बदलाव हुआ है। पारदर्शी तरीके से चयन प्रक्रिया हो रही है। प्रदेश सरकार की ओर से छह लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिया गया है। ये व्यवस्था का हिस्सा बनकर पूरी ऊर्जा के साथ प्रदेश को ताकत दें जिससे प्रदेश की समृद्धि बढ़े। 

Scroll to Top