उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) महाराजगंज से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक नर्स की लापरवाही से एक नवजात बच्चे की जान पर बन आई है. नवजात के पिता ने नर्स पर आरोप लगाया है कि लापरवाह नर्स ने जन्म लेते ही उनके बच्चे को जमीन पर गिरा दिया, जिससे बच्चे का हाथ टूट गया है, साथ ही उसके दिमाग पर भी चोट लगी है और उनके बच्चे की हालत गम्भीर है. इस पूरे मामले मे बच्चे कि पिता ने जिलाधिकारी से लापरवाह नर्स पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं सीएमओ ने इस मामले में जांच बैठा दी है.
मामला महाराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी से सामने आया है. जिले के नगवा गांव के निवासी व नवजात के पिता वृजभान गुप्ता सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में कार्यरत एक नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि जन्म लेने के बाद ही नर्स ने उनके बच्चे को जमीन पर गिरा दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया है और दिमाग में भी चोट लगी है
