उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) सिद्धार्थनगर जिले में दुर्गा पूजा पंडाल लगाने को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बुजुर्ग को इस तरह डांटा कि एक बार फिर से पुलिस मित्र को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. जहां एक ओर यूपी सरकार पुलिसकर्मियों से जनता के साथ अच्छे बर्ताव के साथ पेश आने के निर्देश देती है सिद्धार्थनगर से सामने आए एक ताजा वीडियो ने खाकी पर सवालिया निशान लगा दिए हैं. विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस अधिकारी ने अपना आपा खो दिया और ऐसी भाषा शैली का इस्तेमाल किया कि सोशल मीडिया से लेकर हर जगह उनकी आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई और सुनाई दे रहा है कि पुलिस अधिकारी सुजीत कुमार एक बुजुर्ग को धमकाते हुए कह रहे हैं कि “खोद के गाड़ दूंगा, बुढ़ौती में दिमाग ठंडा कर दूंगा, ज्यादा हवा में न उड़ो, हिरण बना दूंगा…”
