ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अरबपतियों की लिस्ट में यूपी के उद्योगपति बढ़े

लखनऊ : (मानवीय सोच) विश्व प्रतिष्ठित हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट में इस बार उत्तर प्रदेश ने लंबी छलांग मारी है। इस साल देश के शीर्ष अरबपतियों की सूची में यूपी के 34 उद्योगपतियों ने जगह बनाई है। महज एक साल में यूपी से इनकी संख्या 21 से बढ़कर 34 हो गई। उनकी कुल संपत्ति भी 67,000 करोड़ से बढ़कर 87,000 करोड़ रुपये हो गई। घड़ी साबुन वाले मुरलीधर और उनके भाई विमल ज्ञानचंदानी अरबपतियों की सूची में नंबर एक और दो के पायदान पर बरकरार हैं। दोनों की संपत्ति 23,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है।

यूपी के 34 अरबपतियों में से 10 नोएडा, 6-6 कानपुर व आगरा, 5 लखनऊ, 2 गाजियाबाद और 1-1 उद्योगपति फैजाबाद, इलाहाबाद, गोरखपुर, दादरी व अलीगढ़ से हैं। प्रदेश में नंबर एक पर काबिज घड़ी समूह के मुरलीधर ज्ञानचंदानी की नेटवर्थ 14 हजार और उनके भाई बिमल ज्ञानचंदानी की 9,400 करोड़ रुपये है। पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में करीब 2,400 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।

Scroll to Top