ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# सीएम योगी करेंगे मिशन शक्ति 4.0 का आगाज , महिलाओं का होगा सम्मान

लखनऊ : (मानवीय सोच) शारदीय नवरात्र से पहले मातृ शक्ति को वंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सुबह अपने सरकारी आवास से मिशन शक्ति के चौथे चरण का आगाज करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फ्लैग ऑफ कर महिला सशक्तिकरण रैली को रवाना करेंगे, जो लखनऊ के विभिन्न चौराहों से होते हुए 1090 चौराहे पर समाप्त होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में शिकरत करेंगे, जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद तीन महिला विभूतियों संग 25 अन्य महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।  

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की पुलिस अधीक्षक रूचिता चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह 10:30 बजे अपने सरकारी आवास से महिला सशक्तिकरण रैली को फ्लैग ऑफ कर रवाना करेंगे। यह रैली 5 कालीदास मार्ग से रवाना होकर उदादेवी चौराहा, क्लार्क अवध, केजीएमयू चौराहा, कोनेश्चर मंदिर, आई चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए 1090 चौराहे पर समाप्त होगी। रैली के इन पड़ाव पर संबंधित थाना क्षेत्र की विशिष्ट महिलाएं मौजूद रहेंगी। इस दौरान क्षेत्र की महिलाएं और बेटियां भी मौजूद रहेंगी। सभी को मिशन शक्ति और नारी सशक्तिकरण से जुड़ी सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

Scroll to Top