ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# हैदराबाद में ‘फिलिस्तीन जिंदाबाद’ के नारे लगा रही थी छात्राएं

(मानवीय सोच) : हमास और इजराय के बीच युद्ध ने भीषण रूप ले लिया है. इजरायली टैंक तेजी से गाजा की ओर बढ़ रहे हैं. वायुसेना आसमान से बमबारी कर रही है. गाजा में हाल बेहाल है. इस बीच हैदराबाद में फिलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन देखा गया है. छात्राओं ने हाथ में तख्ती लेकर फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाए. बता दें कि इज़रायली सेना गाजा पट्टी पर हमले बढ़ा रही है, जिससे चिंताएं पैदा हो रही हैं.

स्थिति और भी जटिल है क्योंकि हमास के आतंकवादियों ने 150 लोगों को बंधक बना लिया है, जबकि इज़राइल उनकी रिहाई तक घेराबंदी बनाए रखने पर जोर दे रहा है. ये संघर्ष गाजा को मानवीय आपदा की ओर धकेल रहा है, मरने वालों की संख्या पहले ही 1,500 से अधिक हो गई है और आवश्यक आपूर्ति तेजी से घट रही है. हमास ने गाजा के चारों ओर नाकेबंदी कर दिया है.

हालांकि, हैदराबाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन की इजाज़त नहीं दी गई थी इसके बाद भी कुछ छात्राएं सड़क पर फिलिस्तीन के समर्थन में उतर आई थीं, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है

Scroll to Top