दिल्ली : (मानवीय सोच) आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को एक बार फिर से झटका लगा है. उन्होंने दिल्ली आबकारी नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था और ट्रायल कोर्ट द्वारा उन्हें दी गई रिमांड को भी चुनौती दी थी. कोर्ट में आज सुनवाई हुई. संजय सिंह ने कहा कि ED ने उन्हें ग्राउंड ऑफ अरेस्ट नहीं दिया है. हिरासत पर सुनवाई के दौरान संजय सिंह के शुगर पेशेंट होने के कारण दवाइयों के लिए अलग से एक एप्लिकेशन फाइल की गई.
हिरासत का समय खत्म होने पर उन्हें आज फिर कोर्ट में पेश किया गया. दरअसल, ईडी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली आबकारी नीति में अनियमितताएं की गईं है. वहीं मामले की सुनवाई से ठीक पहले आज दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने पार्टी सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. संजय सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट से मामले में जल्द सुनवाई करने की मांग की थी. दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को संजय सिंह की ईडी की हिरासत को 13 अक्टूबर तक बढ़ा दिया था.
