नई दिल्ली : (मानवीय सोच) यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में P20 समिट की शुरुआत हो गई है. पीएम मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत किया है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंच से मेहमानों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह शांति और भाईचारे का समय है. ये सम्मेलन एक प्रकार से दुनियाभर की अलग-अलग पार्लियामेंट प्रैक्टिस का महाकुंभ है. पीएम मोदी ने कहा कि ये सबके विकास और कल्याण का समय है.
उस समय संसद का सत्र चल रहा था और आतंकवादियों की मंशा सांसदों को बंधी और उनको खत्म करने की थी. दुनिया को भी एहसास हो रहा है कि आतंकवाद दुनिया के लिए कितनी बड़ी चुनौती है. आतंकवाद जहां भी होता, किसी भी कारण, किसी भी रूप में होता वह मानवता के विरुद्ध होता है. ऐसे में आतंकवाद को लेकर हम सभी को सख्ती बरतनी होगी. आतंकवाद की परिभाषा को लेकर आम सहमति ना बन पाना बहुत दुखद है.
