उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) वाराणसी जिले में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. बावजूद इसके आयुर्वेद संकाय के द्रव्यगुण विभाग के पास लगे चंदन के तीन पेड़ों को चोर काटकर ले गए. यह घटना BHU परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई चंदन के पेड़ की कीमत लाखों में बताई जा रही है. मामले की शिकायत पुलिस से की गई है विश्वविद्यालय की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, 13 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट पर चौकीदार ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी कि विभाग के 3 चंदन के पेड़ गायब हो गए हैं. इसके बाद प्रोक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद लंका पुलिस को लिखित शिकायत दी
