(मानवीय सोच) : पीएम मोदी ने 9वें P20 समिट का दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर ‘यशोभूमि’ में शुक्रवार को उद्घाटन किया. इस सम्मेलन में G 20 देशों की संसदों के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया. सम्मेलन के दूसरे दिन के कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने भी शिरकत की.
इस दौरान उपेंद्र राय ने कार्बन उत्सर्जन से लेकर लोकतंत्र तक पर अपने विचार साझा किए.भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन ने P 20 समिट के सभी सत्रों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि इजरायल और हमास के युद्ध की वजह से P20 का दायरा सीमित हुआ है. उन्होंने कहा कि अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद की नई परिभाषा दी. उन्होंने ने इजरायल हमास युद्ध पर भी अपने विचार साझा किए.
उपेंद्र राय ने कार्यक्रम के दौरान SDG की बात की. उन्होंने कहा कि पिछले साल मैं यूरोप में था. जुलाई में अचानक तापमान बढ़ा. उन्होंने कहा कि यूरोप में पहले लोग ऐसी नहीं लगाते थे. लेकिन अब लगा रहे हैं. इस लिए समिट के दूसरे सत्र में ग्रीन एनर्जी पर चर्चा की गई.उन्होंने कहा कि विवाद की वजह से दुनिया के कई देश पीछे चले गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण दिया
