ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# बदायूं के मयंक का थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन

बदायूं : (मानवीय सोच) 15 अक्तूबर को विश्व छात्र दिवस है। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन छात्रों के लिए बेहद खास होता है। बदायूं जिले के छात्रों की बात करें तो यहां के छात्र लगातार नाम रोशन कर रहे हैं। हाल में जिले के पांच छात्रों का अग्निवीर में चयन हुआ है।

अब मदर एथीना स्कूल से 2023 में 12वीं पास करने वाले मयंक का सिलेक्शन आर्मी में हुआ है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में उनका साक्षात्कार भोपाल में हुआ था। उनका चयन लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। उनके परिवार में खुशी का माहौल है। एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स आकाश सिंह का चयन आर्मी में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर हुआ है।

सिविल लाइंस स्थित पुराने एआरटीओ कार्यालय के पास रहने वाले मयंक सिंह ने मदर एथीना स्कूल से 2023 में 12 वीं पास की है। उनका छोटे से सपना था कि वह आर्मी में जाएं। इसको लेकर उन्होंने कड़ी मेहनत की। जिसकी वजह से उनका सिलेक्शन आर्मी में हुआ, हालांकि उन्होंने तकनीकी प्रवेश योजना (टीईएस) के तहत आर्मी में प्रवेश किया है।

Scroll to Top