मध्य प्रदेश : (मानवीय सोच) देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद अब राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी करने में लग गई हैं. बीजेपी तारीखों की घोषणा से पहले ही अपने प्रत्याशियों के नामों को घोषित करने में जुटी हुई थी. वहीं अब इस कड़ी में कांग्रेस भी तेजी के साथ कदम आगे बढ़ा रही है. कांग्रेस की जारी हुई लिस्ट को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि “अच्छा है, मैं इसका स्वागत करता हूं. मेरे ख्याल से वे (कांग्रेस) 44 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे, सब फ्यूज बल्ब हैं.”
