ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# कश्मीर में हिंदुओं और सिखों के घरों पर चिपकाए गए धमकी भरे पोस्टर

जम्मू-कश्मीर : (मानवीय सोच)  आतंकियों ने हिंदू और सिख परिवारों को घर छोड़ने की धमकी दी है. हिंदू और सिख परिवारों के कई घरों पर पोस्टर चिपकाए गए हैं. जिसपर लिखा है कि घर खाली न करने पर बुरा अंजाम होगा. जिसे भुगतने के लिए तैयार रहें. पोस्टर चिपकाए जाने के बाद से इलाके में लोग सहमे हुए हैं. स्थानीय लोगों ने पोस्टर चिपकाए जाने की जानकारी पुलिस और सेना को दी है.

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में घरों के बाहर पोस्टर चिपकाए गए हैं. जिसे शनिवार की शाम को लोगों ने देखा. देगवार सेक्टर पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है. चिपकाए गए पोस्टर में उर्दू में लिखा है कि तमाम हिंदू और सरकार बिरादरी को आगाह किया जाता है कि जल्द से जल्द इस इलाके को खाली कर दें, वरना इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

सूचना मिलने के बाद पुंछ पुलिस स्टेशन के एसएसओ दीपक पठानिया ने सुरक्षाबलों के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. उन्होंने स्थानीय सरपंच की मौजूदगी में पोस्टरों को हटवाया. एक पोस्टर एडवोकेट महिंदर पियासा के घर गीता भवन पर चिपकाया गया था. वहीं दूसरा पोस्टर सुजान सिंह के लॉन में चिपका मिला.

Scroll to Top