बदायूं : (मानवीय सोच) सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसका आरोप है कि देवर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसने अपनी सास को भी नामजद कराया है।
महिला का कहना है कि पांच साल पहले उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद उसके ससुर की भी मौत हो गई। ससुर सरकारी नौकरी में थे। उनके फंड का 20 लाख रुपये मिले थे। मृतक आश्रित कोटे पर देवर को नौकरी मिल गई थी।
