ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# आयुष्मान कार्ड के नाम पर हो गया धोखा

आगरा : (मानवीय सोच)  आयुष्मान कार्ड भी फर्जी बनाने का गैंग सक्रिय हो गया है। ये रुपये लेकर अपात्रों को फर्जी आयुष्मान कार्ड थमा दे रहे हैं। लोग इलाज के लिए जब अस्पताल पहुंचते हैं तब फर्जीवाड़ा पकड़ में आता है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आधिकारिक पोर्टल पर सत्यापन में ऐसे कार्ड फर्जी साबित हो जाते हैं।

आयुष्मान योजना के 2.05 लाख परिवार लाभार्थी हैं। इनमें 8.91 लाख सदस्यों के कार्ड बनाए जाने हैं। अभी 5.38 लाख सदस्यों के कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चल रहा है। योजना के नाम पर कुछ लोग अपात्रों के फर्जी कार्ड भी बनाकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। इलाज के लिए जब ये अस्पताल पहुंचते हैं तो स्टाफ इनके कार्ड के सत्यापन के लिए एबी-पीएमजेएवाई आगरा ऑफिशियल वेबसाइट पर उसे सत्यापित कराते हैं। यहां सत्यापित रिपोर्ट में कई कार्ड फर्जी मिले हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अपात्रों के फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने की शिकायतें मिली हैं। उपचार के लिए आने पर सत्यापन में ये पकड़ में आते हैं। इनको योजना का लाभ नहीं मिलता। फर्जी कार्ड बनाने वालों पर जांच कराकर कार्रवाई भी करेंगे।
Scroll to Top