तेलंगाना : (मानवीय सोच) विधानसभा चुनाव के रण में अपनी तैयारियों को लेकर बीजेपी जी-तोड़ कोशिश कर रही है. पार्टी ने वहां अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतार दिया है. प्रदेश में वैसे तो कांग्रेस और बीआरएस के बीच में कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. हालांकि बीजेपी भी रेस में बनी हुई है, इसलिए पार्टी चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इस कड़ी में पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधा.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सिर्फ सीएम केसीआर पर परिवारवाद को लेकर ही निशाना नहीं साधा. उन्होंने कहा कि यहां भ्रष्टाचार भी तेज से बढ़ रहा है. के. चंद्रशेखर राव की सरकार में अधिकारों का दुरुपयोग किया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि तेलंगाना को केसीआर नहीं, उनका पूरा परिवार चला रहा है. आगे उन्होंने कहा कि सीएम चंद्रशेखर राव के परिवार का भ्रष्टाचार न केवल तेलंगाना सिमित है, बल्कि इस बात राजधानी दिल्ली तक भी होती है.
